Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon

अल्मोड़ा। वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 300 खिलाड़ियों (150 बालक एवं 150 बालिकाएं) का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1,500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 से संचालित इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 तक 1,200 खिलाड़ी लाभान्वित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 200 खिलाड़ियों (100 बालक एवं 100 बालिकाएं) का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2,000 रुपये छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरणों के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना से वर्ष 2023-24 से अब तक 495 खिलाड़ी लाभान्वित हो चुके हैं।

बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल विद्यालय स्तर पर 14 और 15 जुलाई, न्याय पंचायत स्तर पर 20 और 21 जुलाई, नगर निकाय एवं विकासखंड स्तर पर 23 से 25 जुलाई तथा जिला स्तर पर 27 से 29 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के चयन ट्रायल 3 अगस्त से नगर निकाय एवं विकासखंड स्तर पर शुरू होंगे।

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध हो। जिला स्तर के सभी चयन ट्रायल की वीडियोग्राफी कराई जाएगी तथा शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से khelouk.in पोर्टल पर समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की। इसके लिए क्यूआर कोड युक्त फ्लेक्स जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, तहसील और विकासखंड कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत विद्यालय स्तर पर निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षण (पी-सेट) के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी सहित 12 खेलों में चयन ट्रायल होंगे।

प्रतिभागियों को आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की स्वप्रमाणित प्रति प्रस्तुत करनी होगी। खिलाड़ियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन तिवारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, जिला खेल समन्वयक तथा खेल विभाग के प्रशिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.02.43_11zon
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.