Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने जताया कड़ा विरोध, पुलिस तैनात

नई टिहरी(आरएनएस)। थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसके शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। घटना पर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद बाजार में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। व्यापारियों ने बैठक कर घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। आरोप है कि नाबालिग लड़के ने लड़की से सोशल मीडिया से बातचीत की। उससे मिलने चंडीगढ़ से घनसाली पहुंचा। इस दौरान लड़की को आरोपी के दूसरे धर्म का होने का पता चला जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
स्थानीय लोगों को घटना का पता चलने पर आसपास के करीब 20-25 लोग मौके पर पहुंचे। लड़के को लड़की के कमरे में देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसके बाद नाबालिग की मां की आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखे पुलिस
घनसाली। थाना क्षेत्र में सामने आई घटना पर व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बाहर से यहां आ रहे लोेगों की पुलिस कोई निगरानी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि घनसाली बाजार में भी बाहर के कई व्यापारी हैं। उनके यहां कितने लोग रह रहे हैं और कहां से आ रहे हैं, फेरी वाले घूम रहे हैं, पुलिस को सबका सत्यापन कर उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में साब सिंह कुमाईं, कैलाश बडोनी, अमरेंद्र बिष्ट, दिग्विजय तिवाड़ी, मुकेश सेमवाल, रामनारायण कंसवाल, हयात सिंह कंडारी, विनोद लाल, अरविंद राणा, गणेश भट्ट और संदीप गुसाईं आदि शामिल थे।

घनसाली थाने को मिली तहरीर में परिजनों द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ निवासी नाबालिग ने पहचान छिपाकर नाबालिग को बहला फुसलाकर संबंध बनाया। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। – श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनडीपीएस एक्ट का वारंटी पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार, बैरियर लगाकर दबोचा
Next: वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.