Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीखेत सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक अमित कुमार ने 8 एवं 9 जुलाई को क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा साइबर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। सम्मान गार्ड की सलामी के बाद महानिरीक्षक ने कार्यालय और कैंपस का निरीक्षण किया तथा परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में अमित कुमार ने बलकर्मियों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, अपने साथियों की कुशलक्षेम की जानकारी रखने तथा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने सभी जवानों को सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने, मोबाइल फोन का आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करने तथा ऑनलाइन गेमिंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को अपने कार्य पूरी निष्ठा के साथ करने और कार्यस्थल व पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने जवान मैस में बलकर्मियों के साथ बड़ाखाना भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल सहित वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Next: आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.