Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। मंदिरों के दान एवं बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ व गुप्तकाशी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओंकारेश्वर मंदिर में उपवास और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी में कथित भ्रष्टाचार, मंदिरों की दान राशि के प्रबंधन व केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करने उठाई।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की दान राशि से जुड़े वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, बीकेटीसी में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, केदारनाथ में क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त दान राशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करने व संबंधित व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। उन्होंने केदारनाथ स्वर्ण प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, केदारनाथ में दान राशि से जुड़े मामलों की जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखने व बदरीनाथ धाम में दान राशि से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की भी मांग उठाई। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जानी चाहिए। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुप्तकाशी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष संतोष शैव, आनंद सिंह रावत, बसंती रावत, चैत सेमवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बदरी-केदार चढ़ावा चोरी पर प्रदर्शन:
गैरसैंण बदरी-केदार मंदिरों में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा और प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेसियों ने गौचर के रामलीला मैदान, कर्णप्रयाग के हनुमान मंदिर परिसर में धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और पूरे प्रकरण का खुलासा करने की मांग की। गौचर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी के नेतृत्व में मुकेश नेगी, एमएल राज, मंजू खत्री, उपासना बिष्ट, पूरण सिंह नेगी, कर्णप्रयाग में ब्लाॅक अध्यक्ष सुभाष रावत, महेश खण्डूरी, संजय रावत, ईश्वरी मैखुरी, गैरसैंण मेंं वाल्मीकि मंदिर के पास कांग्रेस ने धरना दिया। इस दौरान हरिकृष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, मुकेश नेगी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुमती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Next: पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.