Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। वाहन मालिकों को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधी फर्जी चालान का पैंतरा अपना रहे हैं। लोगों के मोबाइल पर एसएमएस और वॉट्सऐप के जरिए फर्जी ई-चालान के लिंक भेजे जा रहे हैं। इन अनजान लिंक पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खाते खाली हो रहे हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए यातायात निदेशालय उत्तराखंड पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। यातायात निदेशालय के अनुसार ठग लोगों को डराने के लिए तुरंत भुगतान करें वरना वाहन या ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा जैसे मैसेज भेज रहे हैं। ये फर्जी लिंक अक्सर शॉर्ट यूआरएल (bit.ly) या .com, .xyz जैसे डोमेन पर होते हैं। जिनमें महज आठ से 10 अंकों का फर्जी चालान नंबर दर्ज होता है। लिंक खोलते ही बैंक डिटेल, यूपीआई पिन या ओटीपी मांगा जाता है। यातायात निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि असली ई-चालान हमेशा 19 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। इसके अलावा आधिकारिक संदेश हमेशा वाहन पोर्टल (जैसे AX-VAHAN-S) से ही भेजे जाते हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी ई-चालान का मैसेज मिलने पर सीधे लिंक पर क्लिक न करें। इसके बजाय भारत सरकार के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in, https://echallan.parivahan.gov.in पर जाएं या एम-परिवहन ऐप का उपयोग करें। वहां वाहन या डीएल नंबर दर्ज कर चालान की सत्यता जांचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही भुगतान करें। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। यातायात निदेशक केके वीके का कहना डिजिटल युग में ठगों की सक्रियता से सावधानी रहकर बचाव जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन से मकानों पर खतरा, सुरक्षित पुनर्वास की मांग
Next: पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.