Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के छह नंबर पुलिया, आदर्श कॉलोनी में पालतू कुत्तों के विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में कोतवाली में तैनात दरोगा और उनके बेटे के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर जांच की जा रही है। देहरादून कोतवाली परिसर निवासी दरोगा नवीन भारद्वाज बीते दो जुलाई को अपने पोते के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने सपरिवार आदर्श कॉलोनी आए थे। कार्यक्रम के बाद रात में वह अपने कुत्ते को चेन से बांधकर गाड़ी की तरफ लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट के घर से एक पिटबुल कुत्ता अचानक बाहर आ गया और उसने दरोगा के कुत्ते की गर्दन पर झपट्टा मार दिया। जब दरोगा और उनके बेटे ने किसी तरह अपने कुत्ते को छुड़ाया तो आरोपी पक्ष ने मदद करने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। दरोगा के बेटे ने अपशब्दों का विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ सड़क पर आ गए। आरोपियों ने दरोगा नवीन भारद्वाज के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। वे मौके पर ही बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे के सिर पर भी जानलेवा हमला किया गया। दून अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा के सिर में छह और बेटे के सिर में दों टांके आए हैं। दरोगा का यह भी आरोप है कि मारपीट की इस घटना में उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली गई और उन्हें मोहल्ले में दिखने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में धर्मेंद्र भट्ट, अंकित भट्ट, महेंद्र भट्ट, अंजलि भट्ट सहित 5-6 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने कहा कि घटना में दोनों ही पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। फिलहाल दरोगा पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से दी गई शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
Next: राशिफल 07 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.