Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
  • बागेश्वर

गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कोहिना में आपसी विवाद के दौरान हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में की गई, जिसके तहत उपद्रवियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बैजनाथ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोहिना में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया है कि गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, काफी समझाइश के बावजूद दोनों पक्ष नहीं माने और लगातार विवाद करते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के श्याम गिरी, संजय गिरी, गणेश गिरी तथा तीन महिलाओं को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 145 के तहत गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें परगना मजिस्ट्रेट, गरुड़ के समक्ष पेश किया गया।
बैजनाथ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गांव या सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा-फसाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से कानून का पालन करने और आपसी विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Next: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, तीन संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के कथित अपमान पर बागेश्वर में विरोध प्रदर्शन, भाजपा विधायक का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.