Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, तीन संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान
  • बागेश्वर

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, तीन संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

बागेश्वर। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘कालनेमि’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग और पूछताछ की। सत्यापन के दौरान तीन व्यक्ति अपनी पहचान, गतिविधियों और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की।

बागेश्वर पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के कथित अपमान पर बागेश्वर में विरोध प्रदर्शन, भाजपा विधायक का पुतला फूंका
Next: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के कथित अपमान पर बागेश्वर में विरोध प्रदर्शन, भाजपा विधायक का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
  • गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.