Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट, चार स्त्री रोग विशेषज्ञों समेत 10 चिकित्सकों के तबादले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा रावत को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जिला अस्पताल पहले से ही चिकित्सकों और दवाओं की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट और चार स्त्री रोग विशेषज्ञों सहित 10 डॉक्टरों के तबादले से मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के अलावा जसपुर, काशीपुर, सितारगंज और खटीमा से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां आते हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जब तक रिक्त पदों पर नए चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक संबंधित डॉक्टरों के तबादले पर रोक लगाई जाए। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सतीश कुमार, राम भरोसे, फरमान अहमद, दिलशाद मंडल, अंकित, रामकुमार कोली, मनीष गंगवार, सजीव नंदी, दिनेश कोली, उमाशंकर, जगदीश दास, राजू गुप्ता, लक्ष्मी कोली, राम सिंह, ललित बिष्ट, गब्बर कोली, दुर्गा कोली, विजय गुप्ता, ज्योति, नितिन, अमन, प्रियाशु, मोहित, विशाल, अशोक, रामकुमार गुप्ता और हरीश समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Next: जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर 4.20 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.