Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026
rns featured image new

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर

देहरादून(आरएनएस)। राज्य सरकार द्वारा “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” की भावना के अनुरूप प्रदेशभर में 04 जुलाई, 2026 से 18 जुलाई, 2026 तक 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होगा।
सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों एवं सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर विशेष बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम, समयबद्ध, प्रभावी एवं जनसहभागिता के साथ आयोजित किए जायें, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अभियान के प्रथम चरण में जिन स्थानों पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, वहां पुनः शिविर आयोजित न किए जाएं।
सेवा पखवाड़े का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और सशक्त बनाना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
Next: राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.