Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अंग्रेजी शराब के डिपार्टमेंटल स्टोर का सेल्स मैनेजर करीब 15 लाख रुपये की शराब का गबन कर फरार हो गया। आरोपी की एक बार हरकत पकड़े जाने के बाद भी मालिक ने नेमत बरती तो आरोपी ने इसका फायदा उठाया। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेसकोर्स निवासी विनोद कर्णवाल ने पटेलनगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी का पथरीबाग में शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर है। यहां नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल निवासी प्रवीण उनियाल पिछले तीन साल से सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि बीते 30 मई को प्रवीण दोपहर करीब दो बजे बिना बताए स्टोर से चला गया।कई बार कॉल करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया। अगले दिन रविवार को जब मालिक ने स्टॉक और बिक्री का मिलान कराया तो स्टोर से 8,82,010 रुपये की शराब-बीयर का स्टॉक और एक दिन पहले की बिक्री के 70 हजार रुपये गायब मिले। आरोपी प्रवीण ने पिछले साल गढ़ी कैंट स्थित दूसरे स्टोर पर भी 5,48,180 रुपये का गबन किया था। तब पकड़े जाने पर उसने मिन्नतें की थीं और लिखित में गलती मानते हुए रकम लौटाने का आश्वासन दिया था। उस पर भरोसा कर उसे पथरीबाग भेजा गया था। वहां भी उसकी हरकत नहीं सुधरी। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
Next: शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रियल एस्टेट के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगे, शूटर से मरवाने की धमकी

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.