Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
ssju logo

देहरादून। राज्य सरकार ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवसृजित बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ परिसरों के लिए शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग में 244 नए पद सृजित कर दिए हैं। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। नए पदों के सृजन से तीनों परिसरों को पहली बार स्थायी शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचा मिलेगा, जिससे शिक्षण, शोध और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार बागेश्वर परिसर में शैक्षणिक संवर्ग के 38, चम्पावत में 31 और पिथौरागढ़ में 95 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षणेत्तर संवर्ग में बागेश्वर के लिए 22, चम्पावत के लिए 17 और पिथौरागढ़ के लिए 41 पद सृजित किए गए हैं। इनमें पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाकार, सहायक, प्रयोगशाला सहायक, माली, परिचर और अनुसेवक समेत विभिन्न पद शामिल हैं।
शासनादेश के तहत पूर्व में तीनों महाविद्यालयों के लिए सृजित 329 शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पद उच्च शिक्षा विभाग को समर्पित कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिन पदों पर आउटसोर्स व्यवस्था लागू होगी, उन पर अधिकृत एजेंसी के माध्यम से जल्द कार्मिकों की तैनाती की जाएगी।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 244 नए पदों के सृजन से तीनों परिसरों में शिक्षकों और कर्मचारियों का समायोजन किया जाएगा तथा आउटसोर्स पद भी शीघ्र भरे जाएंगे। इससे विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 जून
Next: अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.