Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फेरी एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाना रहा।
सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने किया। उन्होंने बताया कि पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा 30 हजार रुपये तक का क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है। कार्यक्रम में स्वनिधि से समृद्धि योजना के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, डिजिटल लेनदेन और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक अजय पोखरियाल ने बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया, जबकि योजना से लाभान्वित वेंडर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए।
जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास विभाग की नीलिमा जोशी ने कन्या गैरा धन योजना, महालक्ष्मी किट और सखी वन स्टॉप सेंटर की जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी ने फेरी व्यवसायियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों और वेंडर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला वेंडर्स ने खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए। महोत्सव में पार्षदों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों, नगर निगम के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में फेरी एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण
Next: पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त चेकिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.