Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
IMG-20260629-WA0005_11zon

अल्मोड़ा। सोमवार दोपहर लमगड़ा ब्लॉक के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर एक मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे कार संख्या UK04 Z 5819 चायखान-बेगानिया मार्ग पर बलिया के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना देने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। बाद में दोनों घायलों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया। हादसे में राजेंद्र सिंह बेलवाल (40), जगदीश सिंह (35), लछम सिंह (56) और पान सिंह (50), सभी निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, की मौत हो गई। घायलों में गोपाल सिंह (45) और सचिन बेलवाल (18), दोनों निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 जून
Next: सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.