Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। पिथौरागढ़ शहर में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल पर हरिद्वार की जेल से बाहर आया सजायाफ्ता मुजरिम मासूम को जीप में बैठाकर लोगों के बीच से जंगल लेकर पहुंचा और फिर एक से अधिक बार मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकार वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और इस पूरे सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी की पहचान होशियार सिंह निवासी रई धनौड़ा के तौर पर हुई। गठित टीम ने गुरुवार रात आरोपी को पुनेड़ी महर को जाने वाली रोड पर स्थित बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह वर्ष 2022 में भी एक 11 वर्ष के नाबालिग बालक का अपहरण और यौन उत्पीड़न का अपराध कर चुका है। मामले में छह जून 2024 को धारा 363 के तहत सात वर्ष व 7/8 पोक्सो एक्ट में पांच वर्ष की सजा हुई। बताया कि पिथौरागढ़ लॉकअप, अल्मोड़ा जेल, सितारगंज जेल और हरिद्बार जेल में निरुद्ध रहा। होशियार सिंह वर्तमान में जिला कारागार हरिद्वार में सजा काट रहा है। बीते 14 मई को वह निजी बन्धपत्र पर रिहा होकर जेल से बाहर आया है।

शहर से दो किमी दूर जंगल में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी होशियार सिंह घटना के दिन 23 जून को दोपहर के समय मासूम को नगर स्थित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से चंद कदम दूर पैदल और फिर यात्री जीप में बैठाकर विण ले गया। यहां से फिर पैदल वह मासूम को थोड़ी दूरी पर स्थित‌ दौला के जंगल लेकर पहुंचा। यहां जंगल में उसने मासूम के साथ दरिंदगी की। फिर शाम को अंधेरा होने पर वह मासूम को जीप में बैठाकर वापस शहर पहुंचा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के समीप छोड़कर भाग गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Next: कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.