Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला टोल प्लाजा पर लगातार हुई दो मारपीट की घटनाओं के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने धर्मावाला पुलिस चौकी का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध स्वरूप करीब 20 मिनट तक टोल फ्री कराकर अपना रोष जताया। ग्रामीणों के अनुसार पहली घटना 13 जून को हुई थी, जब कुछ दबंग हॉकी स्टिक और डंडे लेकर टोल प्लाजा पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारी वीर कश्यप पर हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद पुलिस चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इसी लापरवाही के चलते शनिवार देर रात दूसरी घटना हो गई। बताया गया कि दूसरी घटना में हिमाचल नंबर की कार में सवार कुछ युवक और एक युवती टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों से कहासुनी के बाद एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सोमवार को ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और कहा कि यदि पहली घटना में समय रहते कार्रवाई होती तो दूसरी वारदात टाली जा सकती थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बॉर्डर क्षेत्र होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है और अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में कोतवाल सहसपुर प्रदीप रावत ने कहा कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। घेराव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. रमेश कुमार सैनी, मुसब्बर अली, विपिन चौहान, आयुष पंडित, अंकित तोमर, प्रवीण कुमार, रोहित चौहान और वेद प्रकाश शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक, किया सचिवालय कूच
Next: मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.