Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
alm 01_11zon

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय दन्या में 495.88 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समेकित विकास सरकार की प्राथमिकता है और उत्तराखंड तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान का निर्माण, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर स्थल के सौंदर्यीकरण, खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी से कलूटा पोलिंग बूथ तक सड़क निर्माण तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए मास्टर प्लान के तहत वहां विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसके धामों से है और सरकार उनके संरक्षण एवं विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में शीतकालीन पर्यटन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के तहत स्थानीय मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिली है, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। नक़ल विरोधी कानून से भर्ती परीक्षाओं में युवाओं का विश्वास बढ़ा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित लगभग 40 प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों का परीक्षण कर अधिकांश मांगों को विकास योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
Next: कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.