Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नियुक्ति को लेकर फर्जी दस्तावेजों के आरोपों की जांच अब एसडीएम किच्छा गौरव पांडे करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित नियुक्ति की पूरी फाइल तलब कर जांच की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंप दी है। ग्राम निवासी निशान सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर नंबर-दो में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर ने अपनी बहन के शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों के आधार पर नौकरी प्राप्त की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्यरत महिला का वास्तविक नाम अलग है और नियुक्ति प्रक्रिया में दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया।
शिकायतकर्ता ने अपने दावों के समर्थन में वर्ष 1999 से 2003 तक की मतदाता सूची सहित कई दस्तावेज प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं। मामले में अन्य अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए हैं। सीडीओ दिवेश शासनी ने एसडीएम किच्छा को जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बाल विकास विभाग से संबंधित अभिलेख तलब कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बताया कि आरोप सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
Next: उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.