Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह अपने धार्मिक प्रवास के दौरान जागेश्वर धाम पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने चितई गोलू देवता मंदिर और वृद्ध जागेश्वर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

जागेश्वर धाम पहुंचने पर राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत किया गया। धाम के मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज, पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, आचार्य ललित भट्ट, आचार्य तारा भट्ट, आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य हंसा दत्त भट्ट सहित अन्य आचार्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। राज्यपाल ने भगवान जागेश्वर के समक्ष प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस दौरान राज्यपाल ने जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने मंदिर परिसर और क्षेत्र की व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की।

पूजा-अर्चना के उपरांत राज्यपाल ने जागेश्वर धाम में रात्रि विश्राम किया। उनके आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली।

राज्यपाल के इस दौरे को जागेश्वर धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Next: दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.