Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
handcuff arrest

देहरादून(आरएनएस)। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चर्चित घोटाले में पुलिस ने तत्कालीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर गणेश जैन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में दिल्ली के जेन बैंक में आईटी अफसर के पद पर नौकरी कर रहा था। वहां से गिरफ्तार कर उसे दून लाया गया। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि 52 वर्षीय गणेश जैन पुत्र महेश चंद मूल निवासी सेक्टर 99 गुरुग्राम, हाल निवासी चंदरनगर, देहरादून इस पूरे फर्जीवाड़े का तकनीकी मास्टरमाइंड था। आरोप है कि उसने तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह और अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक के सॉफ्टवेयर में फर्जी एंट्री कर करोड़ों रुपये निजी खातों में ट्रांसफर किए। इन लोगों ने 20 जेसीबी मशीनें खरीदने के नाम पर बैंक से चार करोड़ 80 लाख रुपये का फर्जी लोन पास कराया और पूरी रकम डकार ली। फॉरेंसिक ऑडिट में वर्ष 2013 से 2016 के बीच हुए इस घोटाले का खुलासा हुआ था। बीते 15 मई को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने 11 जून को तत्कालीन मैनेजर महावीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस टीम ने दिल्ली में दबिश दी और बुधवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर गणेश जैन को धर दबोचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Next: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.