Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में बुनियादी जांचों के साथ पंचकर्म की मिलेगी सुविधा
  • अल्मोड़ा

आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में बुनियादी जांचों के साथ पंचकर्म की मिलेगी सुविधा

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-17 at 17.17.12_11zon

अल्मोड़ा। जनपद के 11 विकासखंडों में अब आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के साथ पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, पंचकर्म और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में अब खून, पेशाब समेत अन्य बुनियादी जांचों की सुविधा उपलब्ध होगी। हृदय रोगियों के लिए ईसीजी जांच, नाड़ी परीक्षण के लिए आधुनिक नाड़ी तरंगिणी यंत्र तथा विभिन्न रोगों के उपचार के लिए पंचकर्म और अग्निकर्म चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। डॉ. शाहिद ने बताया कि जीवनशैली जनित रोगों के उपचार के लिए प्राकृतिक चिकित्सा, योग और मर्म चिकित्सा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जनपद में आयुर्वेदिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 84 आयुर्वेदिक चिकित्सक तैनात हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 31 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को सामान्य उपचार और जांच के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आयुर्वेद के साथ आधुनिक जांच सुविधाएं जुड़ने से उपचार और अधिक प्रभावी होगा। पत्रकार वार्ता में फार्मासिस्ट अंशुल रावत, महेश आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
Next: अल्मोड़ा पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.