Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-16 at 16.54.55_11zon

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक मैक्स वाहन मंगलवार को बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद श्रद्धालु परिवार सहित कैंची धाम के दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे थे। मैक्स वाहन संख्या यूके-03-टीए-0097 बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग के बजाय धौलछीना मार्ग की ओर मुड़ गया। बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिरकर गधेरे में अटक गया।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए बाड़ेछीना स्थित चिकित्सालय पहुंचाया गया। इनमें तीन गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे में 62 वर्षीय दिनेश कुमार शुक्ला, 50 वर्षीय प्रतिमा शुक्ला, 24 वर्षीय पूर्णिमा शुक्ला, 23 वर्षीय स्नेहा शुक्ला, 32 वर्षीय अमित तिवारी, 25 वर्षीय दीपाली तिवारी, पांच वर्षीय दिव्यांश तिवारी और दो वर्षीय शिवांश तिवारी निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं। इसके अलावा ममता कौशल और मानवी कौशल निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश भी घायल हुए हैं। वाहन चालक भी हादसे में घायल बताया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Next: अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.