Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
job naukari employement

अल्मोड़ा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला विकास अधिकारी एस.के. पंत ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती मेलों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 9वीं या 10वीं पास तथा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर तय की गई है। वहीं अभ्यर्थियों का वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है।

भर्ती प्रक्रिया के लिए 350 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है, जो केवल चयनित अभ्यर्थियों से शिविर के दौरान लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस ट्रेनिंग अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुरक्षा जवान पद के लिए एक माह का प्रशिक्षण होगा, जिसके लिए 10,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क निर्धारित है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए दो माह का प्रशिक्षण होगा और 40,500 रुपये प्रशिक्षण शुल्क लिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में भोजन, आवास और वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे।

भर्ती मेलों का कार्यक्रम-

01 से 02 जुलाई : विकासखंड सभागार हवालबाग
03 से 04 जुलाई : विकासखंड सभागार ताकुला
06 से 07 जुलाई : विकासखंड सभागार धौलादेवी
08 से 09 जुलाई : विकासखंड सभागार भैसियाछाना
10 एवं 13 जुलाई : विकासखंड सभागार लमगड़ा
14 से 15 जुलाई : विकासखंड सभागार ताड़ीखेत
17 से 18 जुलाई : विकासखंड सभागार द्वाराहाट
20 से 21 जुलाई : विकासखंड सभागार चौखुटिया
22 से 23 जुलाई : विकासखंड सभागार भिकियासैंण
24 से 25 जुलाई : विकासखंड सभागार स्याल्दे
27 से 28 जुलाई : विकासखंड सभागार सल्ट

जिला विकास अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर भर्ती मेले में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 जून
Next: धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.