Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 7 अवैध तमंचों और 4 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून

7 अवैध तमंचों और 4 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
17 (7)

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध आर्म्स डीलर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने हथियारों के जखीरे के साथ एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के पास 7 अवैध तमंचे सहित 4 जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं। आरोपी से बरामद इन तमंचों की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी को जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलभट्टा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अवैध हथियारों के मामले में सप्लाई करने वाले डीलर से जुड़े नेटवर्क को लेकर छानबीन कर रही है।
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को आज सूचना प्राप्त हुई कि उधम सिंह नगर के पुलभट्टा क्षेत्र में एक तस्कर अवैध हथियारों की तस्करी के लिए आ रहा है। सूचना पर एसटीएफ की कुमाऊं युनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। जिसके बाद स्पेशल टास्क फोर्स एवं पुलभट्टा की पुलिस टीम द्वारा हथियार तस्कर विरेंद्र पाल, निवासी ग्राम गौनेरी दान, पोस्ट जहॉनाबाद, थाना जहॉनाबाद, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को पकड़ा. आरोपी के पास से 7 तमंचे (4 तमंचे 15 बोर, 3 तमंचे 12 बोर), 2 जिंदा कारतूस 15 बोर, 2 जिंदा कारतूस 12 बोर और एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इन तमंचों को जहॉनाबाद से 10000 रुपया प्रति तमंचे के हिसाब से खरीद कर लाता है। यहां बीस हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से बेचता है। आरोपी के खिलाफ जहॉनाबाद में 10 वर्ष पूर्व मारपीट का अभियोग भी पंजीकृत है. अभियुक्त 10 वर्षों से किच्छा में रहकर पल्लेदारी का कार्य करता है। जो पहले भी कई बार जहॉनाबाद, पीलीभीत और उधम सिंह नगर में हथियारों की सप्लाई कर चुका है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इन तमंचों को जहॉनाबाद से 10000 रुपया प्रति तमंचे के हिसाब से खरीद कर लाता है। यहां बीस हजार रुपये प्रति तमंचे के हिसाब से बेचता है। आरोपी के खिलाफ जहॉनाबाद में 10 वर्ष पूर्व मारपीट का अभियोग भी पंजीकृत है। अभियुक्त 10 वर्षों से किच्छा में रहकर पल्लेदारी का कार्य करता है। जो पहले भी कई बार जहॉनाबाद, पीलीभीत और उधम सिंह नगर में हथियारों की सप्लाई कर चुका है। की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी वर्तमान में आरोपी इन तमंचों को उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा क्षेत्र में सप्लाई करने लाया था। वहीं अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी हथियारों को किस-किस को सप्लाई करता था। प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बताया गया कि एसटीएफ लगातार हथियार तस्करी के कारोबार पर नजर रखी हुई है और सख्त कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छुट्टी लेकर घर आ रहा सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: गुजरात निकाय चुनाव पर 6 बड़े शहरों में मतदान जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.