Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज
  • देहरादून

बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.45.20_11zon

देहरादून। राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बड़े भाई की डांट-फटकार और मारपीट से नाराज होकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक 14 जून की रात भुड्डी गांव निवासी सोहेल हारून को गोली लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों और मृतक के छोटे भाई शाहिद हारून ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और सोहेल को गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सोहेल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग संदिग्ध मिली। घर के कैमरों की रिकॉर्डिंग डिलीट पाई गई, जबकि आसपास के कैमरों में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने के साक्ष्य नहीं मिले।

घटनास्थल की बारीकी से जांच के दौरान पुलिस को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गई .32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में शाहिद हारून संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में पुलिस पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार शाहिद नशे का आदी था और अपने खर्चों के लिए अक्सर घर से पैसे लेता था। जांच में सामने आया कि उसने कुछ समय पहले अपने पिता का एटीएम कार्ड लेकर खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे। माता-पिता के हज यात्रा पर जाने के बाद जब बड़े भाई सोहेल को इसकी जानकारी हुई तो उसने शाहिद को फटकार लगाई और मारपीट भी की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की योजना बनाई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वारदात से दो दिन पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर उन्हें केवल लाइव मोड पर कर दिया था। 14 जून की रात उसने देशी पिस्टल से अपने बड़े भाई को गोली मार दी और हथियार को बाथरूम में छिपा दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी ने परिजनों और ग्रामीणों को अज्ञात हमलावर की कहानी सुनाई। इसके बाद मृतक के शव को देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगाया गया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने खुद को पीड़ित दर्शाने और जांच को भटकाने के उद्देश्य से यह कहानी गढ़ी थी।

पुलिस ने शाहिद हारून (21) निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता जागरूकता पर मंथन
Next: सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.