Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता जागरूकता पर मंथन
  • अल्मोड़ा

लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता जागरूकता पर मंथन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-15 at 17.13.36_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के अंतर्गत लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाता जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में विधानसभा प्रभारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल और नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए व्यापक जागरूकता जरूरी है।

जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करना भी है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं, संगठनात्मक विस्तार और बूथ प्रबंधन से जुड़े सुझाव भी रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का मत महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।

बैठक के बाद टिफिन बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक संबंधों को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, शक्ति केंद्र संयोजक संजीव जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद अमित साह, पार्षद अभिषेक जोशी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, पूरन चंद्र तिवारी, लीलाधर कंडवाल, रमेश जोशी, कैलाश तिवारी, अभिषेक तिवारी, हेम जोशी, प्रकाश मेहता, रश्मि कांडपाल, कंचन पांडे और सुनीता बगड़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट और देवेंद्र भट्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न
Next: बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.