Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पुरुषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या और संक्रांति के दुर्लभ संयोग पर सोमवार को धर्मनगरी हरिद्वार आस्था के महासागर में तब्दील हो गई। तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख गंगा घाटों पर रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे शहर की यातायात और प्रशासनिक व्यवस्थाएं दिनभर दबाव में रहीं। सोमवती अमावस्या, संक्रांति और पुरुषोत्तम मास के समापन के शुभ संयोग ने हरिद्वार में वर्षों बाद अभूतपूर्व श्रद्धालु सैलाब ला दिया। वीकेंड और विशेष स्नान पर्व के संयोग ने इस बार यात्रा सीजन की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ दर्ज कराई। इससे पहले आठ अप्रैल 2024 को सोमवती अमावस्या पर करीब 45 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2025 में सोमवती अमावस्या नहीं पड़ी थी।
सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी, प्रेमनगर आश्रम घाट, अमरापुर घाट, बिरला घाट सहित सभी प्रमुख गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरे दिन गंगा तट ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय मां गंगे’ के जयघोष से गूंजते रहे। वीकेंड और विशेष स्नान पर्व के एक साथ पड़ने से यात्रा सीजन की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ देखने को मिली। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज
Next: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.