Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ लेकर नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित, स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों और आमजन को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी भेदभाव और स्वार्थ के रक्तदान करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी कांत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान से अनेक जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से रक्तदान को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
Next: विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.