Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों तथा स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को आम जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई पर बोलने को तैयार नहीं हैं। गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
इससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, यशवंत सैनी, मोहन राणा तथा संजय सैनी ने कहा कि सरकार बिना जनता को विश्वास में लिए स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ रहे हैं और यह योजना आम जनता के हित में नहीं है। प्रदेश सचिव पूनम भगत, निशा शर्मा तथा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना कठिन हो गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष तेलु राम, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज धनकर और मनोज जाटव ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। प्रदर्शन में सागर बेनीवाल, सौरभ सैनी, राव आफाक, बीएस तेजियांन, अमित नौटियाल, दाता राम चौहान, अजय मुखिया, विनोद कुमार, सुनील चौहान, राव फरमान, अंबिका पांडेय, सत्यपाल शास्त्री, तनुज चौहान, कमल रोहिला, दीवान चंद, अक्षय नागपाल, संजय कुमार, राजेंद्र पूरनपुर, मृत्युंजय पांडेय, जान मोहम्मद अंसारी, अवधेश यादव, मनोज चौधरी, सचिन पाल, मोनिक, कुंवर सिंह बिष्ट, जगदीप, नितेश कुमार, वासु नौटियाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Next: जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.