Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई चार बाइकें बरामद की हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने और उन्हें सस्ते दामों में बेचने की फिराक में है। को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया और रास्तों पर नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी करते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। हिरासत में लेकर जब दोनों संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विक्रांत उर्फ भोलू व वसीम निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की बताया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई चोरी की चार बाईके बरामद की हैं।पुलिस ने बरामद सभी चारों बाईको को सीज कर दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस बाइकों के चेसिस और इंजन नंबर के जरिए इनके असली मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है ताकि संबंधित थानों में दर्ज मुकदमों से इन्हें लिंक किया जा सके। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो रेकी करने के बाद पलक झपकते ही नकली चाबी की मदद से या लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन चोरी की बाइकों को खरीदने वाले कबाड़ी या अन्य लोग कौन हैं। इनके तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश या अन्य नजदीकी जिलों के चोरों से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Next: बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.