Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने इस जनादेश को जनता की जीत बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्रनगर की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है और जनता के इसी विश्वास के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों के साथ पुनः सरकार बनाएगी।सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति में आने के बाद से नरेंद्रनगर विधानसभा की जनता का लगातार सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया, जनता ने उसे भरपूर समर्थन देकर विजयी बनाया है, जिसके लिए वे क्षेत्र की जनता के सदैव आभारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भाजपा सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।
चुनाव प्रचार के दौरान एक महिला द्वारा की गई अभद्रता से जुड़े सवाल पर मंत्री उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता की अदालत करती है और जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान नरेंद्रनगर विधानसभा के चौमुखी विकास पर है तथा भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
Next: युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.