Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत 33 किलोमीटर लंबे केलधार सुपगढ़-गौला वल्ला मोटर मार्ग पर रोड कटिंग के बाद भी डामरीकरण नहीं किया गया है। क्षेत्र के करीब 10 गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क कच्ची पड़ी है और शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बखरोटी के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय शंकरपुर से बसेड़ी तक 14 किलोमीटर सड़क की कटिंग की गई थी। इसके आगे सड़क सुविधा न होने से बखरोटी, बसेड़ी, बड़ेत पल्ला, भुंड, गंगोली, गौला बिचला, गौला छोटा, पंजेरी मोक्षण, रचेल मोक्षण, उनियाल मोक्षण और विजयगांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007-08 में शासन ने भुंड तक चार किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति दी थी।इसके बाद कमेड़ा तक 2.5 किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण किया गया और वर्तमान में मार्ग कमंदा तक पहुंच चुका है। कई चरणों में रोड कटिंग का कार्य पूरा होने के बावजूद आज तक सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को कच्चे और उबड़-खाबड़ मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द डामरीकरण कर सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग के 13वें और 14वें किलोमीटर के बीच कुल दो किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित था लेकिन विभाग ने केवल लगभग आधा किलोमीटर चौड़ीकरण कर कार्य बंद कर दिया। ग्रामीणों ने अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैमरा खोलो, नेता को उकसाओ और टीआरपी पाओ”: विधायक उमेश कुमार
Next: हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.