Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। केंद्र सरकार ने इस साल 14 और 15 जून को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या के लिए गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। जम्मू और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार कर ली है। स्पेशल ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी प्रेम नाथ डोगरा ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया गया था। यह ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएगी जो सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करना चाहते हैं। स्पेशल ट्रेन की मंजूरी पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह जम्मू, हीरानगर और कठुआ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र की कोई भी महत्वपूर्ण मांग अनसुनी नहीं की गई है। इससे पहले डॉ. जितेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने प्रेम नाथ डोगरा के हवाले से कहा कि 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए विशेष ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई थी, ताकि स्थानीय श्रद्धालु सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार की यात्रा कर सकें। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे अक्सर त्योहारों और तीर्थ यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाता है। इससे यात्रियों को न सिर्फ अतिरिक्त सुविधा मिलती है और भीड़ प्रबंधन में भी प्रशासन को मदद मिलती है। इससे पहले हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन को रवाना किया था। इस ट्रेन में 1,100 से अधिक श्रद्धालु सवार हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरीजों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी उपशामक चिकित्सा: डॉ भैसोड़ा
Next: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.