Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास टूरिस्ट बस और कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद खड़ा हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। बस और कार के शीशे तोड़ दिए गए, जिससे हंगामा और बढ़ गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। सोमवार देर रात हाईवे पर चल रही टूरिस्ट बस और कार की साइड लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने पीछा करते हुए हरिलोक तिराहे पर पहुंचकर बस पर पत्थर फेंककर उसका शीशा तोड़ दिया। इस घटना से बस चालक और उसमें सवार यात्री भड़क गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। कार चालक की पिटाई कर दी गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद कार सवार पक्ष के लोग बड़ी संख्या में ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए। यहां भी माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ने की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश होती रही, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि एक पक्ष के हसन और जुनैद निवासी बढ़ेड़ी, थाना बहादराबाद और दूसरे पक्ष के अमजद निवासी मंगलौर और सावेज निवासी ज्वालापुर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Next: शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.