Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हर की पैड़ी पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह झांसी, उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया था। आरोप है कि इस बीच हर की पैड़ी परिसर में स्थित एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में शख्स महिला यात्रियों पर हाथ उठाता नजर आ रहा है। महिलाओं ने इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी के झांसी जिले से एक परिवार अधिक मास के स्नान के लिए 15 मई को हरिद्वार आया था। परिवार में महिलाएं भी शामिल थीं। तब से लेकर अभी तक महिलाएं हरिद्वार में रहकर गंगा स्नान पर पूजा पाठ कर रही हैं। परिवार के साथ आई महिला क्रांति गुप्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वो तीन बहनें गंगा स्नान के पश्चात शिव मंदिर में जल चढ़ा रही थीं। तभी अपना नाम रवि चौहान बताने वाला व्यक्ति उनके पास आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने उन्हें कहा कि यदि यहां स्नान और पूजा करनी है तो तीनों बहनों को उससे आकर मिलना होगा। महिला ने बताया कि 07 जून को भी मंदिर में पूजा करते उनके साथ छेड़खानी की। जब विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट की। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
Next: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.