Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से “सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को बाइक रैली आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट और पुलिस उपाधीक्षक यातायात बलवंत सिंह रावत ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए टैक्सी स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता से जुड़ी राहवीर योजना-2025 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्वर्णिम समय (गोल्डन ऑवर) के भीतर सहायता करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार की राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की नगद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक हयात सिंह, उपनिरीक्षक सुमित पांडे, कांस्टेबल विनोद सिंह कुंवर, अधिकार मित्र तथा पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
Next: मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-08 at 18.01.33_11zon_11zon
  • अल्मोड़ा

पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.