Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की

RNS INDIA NEWS 06/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। भोज ने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग द्वारा निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को कार्यक्रम के लिए अधिग्रहित किए जाने से वाहन स्वामियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दलों तथा स्वयंसेवी समूहों पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर यह संदेश दिए जाने की बात सामने आई है कि कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर सरकारी सहायता, अनुदान अथवा अन्य योजनाओं के लाभ प्रभावित हो सकते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की सफलता जनता की स्वैच्छिक भागीदारी में होती है, न कि सरकारी मशीनरी के दबाव से। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंगल दल और सामाजिक संगठनों की महिलाएं समाज सेवा का कार्य करती हैं और उन्हें किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। सरकारी योजनाएं जनता के करों से संचालित होती हैं, इसलिए किसी को लाभ से वंचित करने की धमकी देना अनुचित है। भोज ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Next: राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.