Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हल्द्वानी में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल आठ पदक जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया। मुए-थाई एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के तत्वावधान में 1 से 4 जून तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। टीम के कोच एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी यशपाल भट्ट ने बताया कि गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि साक्षी बिष्ट और माही बिष्ट ने रजत पदक अपने नाम किए। अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, रजनी नेगी, तनुश्री लटवाल और प्रियांशी गिनवाल ने कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने बताया कि हर्षित, मन्नत, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली और तनुज लोहनी ने भी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव नीलेश जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, विश्व पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी तथा सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या पूनम जोशी सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
Next: जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.