Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • अल्मोड़ा

सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-05 at 22.02.22_11zon

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात खुमाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कराई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मृतका के भाई रजत चंद्रा निवासी रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन भूमिका चंद्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को खुमाड़ निवासी दीपक चंद्र खर्कवाल से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से आरोपी दहेज और पैसों की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित करता था तथा उसके साथ मारपीट करता था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 4 जून को आरोपी ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

तहरीर के आधार पर सल्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागरसी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कूपी बैंड क्षेत्र से आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल (30) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.