Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 1 से 30 जून तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने जिले के विभिन्न गांवों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में करीब 143 किसानों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कृषक भी शामिल रहीं। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम विकासखंड हवालबाग के हवालबाग, रेलाकोट, नौगांव, खूंंट और चाण गांवों के साथ ही विकासखंड ताकुला के लोद गांव में संपन्न हुए। इस दौरान किसानों को संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा दलहनी और तिलहनी फसलों के उत्पादन संबंधी जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण और फसल उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग की सलाह देते हुए हरित खाद, जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट, जीवामृत और जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्राकृतिक और जैविक खेती की तकनीकों, कम लागत वाली खेती, मक्का और मोटे अनाजों की उन्नत उत्पादन तकनीकों तथा फॉल आर्मीवर्म जैसे कीटों के नियंत्रण के उपायों की भी जानकारी दी गई। किसानों को मृदा एवं जल संरक्षण, भूमि की जलधारण क्षमता बढ़ाने और मृदा अपरदन रोकने संबंधी उपायों से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने दलहन एवं तिलहन विकास योजनाओं के तहत उपलब्ध सुविधाओं, उन्नत बीजों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को फसल चक्र में दलहनी और तिलहनी फसलों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। संवाद सत्र के दौरान किसानों ने जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान तथा उन्नत बीजों की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी उठाए, जिनका वैज्ञानिकों ने समाधान किया। कार्यक्रमों का संचालन संस्थान के वैज्ञानिकों की विभिन्न टीमों ने किया। इनमें डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. डी.सी. जोशी, डॉ. जय प्रकाश आदित्य, डॉ. प्रकाश घासल, डॉ. नवीन, डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. आर.के. खुल्बे और डॉ. महेंद्र भिंडा सहित अन्य वैज्ञानिक शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
Next: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.05.05_11zon
  • अल्मोड़ा

सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.