Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात निकाय चुनाव पर 6 बड़े शहरों में मतदान जारी
  • राष्ट्रीय

गुजरात निकाय चुनाव पर 6 बड़े शहरों में मतदान जारी

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

अमित शाह ने परिवार के साथ डाला वोट

अहमदाबाद,21 फरवरी (आरएनएस)। गुजरात में आज 6 बड़े शहरों में निकाय चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के नारनपुरा सब जोनल ऑफिस बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उनके बेटे जय शाह और पत्नी सोनल शाह भी साथ में नजर आईं। यही नहीं जय शाह की पत्नी और बेटी भी दिखाई दिए। अमित शाह ने पोती रुद्री को अपनी गोद में ले रखा था और विक्ट्री साइन बनाते दिखे। यही नहीं उनकी पोती रुद्री भी विक्ट्री साइन बनाती दिखीं। होम मिनिस्टर अमित शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा में अपना वोट डाला। गुजरात के निकाय चुनावों के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं।
इससे पहले भी अमित शाह जब भी गुजरात आते हैं तो उनकी पोती रुद्री अकसर उनके साथ नजर आती हैं। किसान आंदोलन के दौर में हो रहे गुजरात निकाय चुनावों को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है। इन चुनावों के नतीजे यह दर्शाएंगे कि किसान आंदोलन का देश में कितना असर है। इसी सप्ताह पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आए थे, जिनमें बीजेपी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। हालांकि पंजाब बीजेपी के प्रभाव वाला क्षेत्र नहीं रहा है, लेकिन गुजरात में यदि नतीजे उसके पक्ष में नहीं आते हैं तो निश्चित तौर पर उसके लिए यह चिंता की बात होगी।
गुजरात के 6 महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, भावनगर और जामनगर में स्थानीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं। इनका नतीजा मंगलवार को आने वाला है। यहां बीते साल दिसंबर में ही चुनाव होने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते इन्हें टाल दिया गया था। इन चुनावों में 6 शहरों के करीब 1.44 करोड़ मतदाता वोट डालने वाले हैं। बीजेपी के लिए स्थानीय निकाय के ये चुनाव बड़ी चुनौती हैं। इसकी वजह यह भी है कि इन सभी पर अब तक बीजेपी ही सत्ता में थी। ऐसे में पिछली सफलता को दोहराना उसके लिए चुनौती होगा, जबकि कांग्रेस कम से कम खाता खोलना चाहेगी।
गुजरात बीजेपी के बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने गृहनगर राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डालेंगे। कोरोना की चपेट में आए सीएम रूपाणी फिलहाल अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में अपना इलाज करा रहे हैं। गुजरात में आज छह नगर निगमों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं रिजल्ट की घोषणा 23 फरवरी को की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 अवैध तमंचों और 4 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.