Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे ग्रेटर नोएडा के एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुए इस गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। कनखल थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे की यह घटना बताई जा रही है। कांवड़िए की नाजुक हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कंधे में गंभीर रूप से जख्मी कांवड़िए को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात को ही फरार आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की और उन तलाश की जा रही है। घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। वह अपने साथियों के साथ रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था। रात अधिक होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे रात्रि विश्राम करने लगा। कांवड़ियों के मुताबिक, हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान वह शोर शराबा और गाली गलौज भी कर रहे थे। कांवड़ियों ने उन्हें शोर नहीं मचाने की बात कही इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वे युवक पुल से नीचे आए और आराम कर रहे कांवड़ियों के पास जा पहुंचे। इससे पहले कि कांवड़िये कुछ समझ पाते तभी हमलावरों ने अजय के सीने से सटाकर गोली मार दी। सीने की जगह कंधे पर गोली लगते ही अजय घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और अजय गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को नजदीक के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कनखल थाने में तैनात एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
Next: ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.