Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। रविवार को सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सिद्धबली बाबा के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, पौड़ी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। रविवार सुबह कोटद्वार के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना और धामपुर, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सुबह करीब 11 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार खोह पुल तक पहुंच गई थी। तिलवाढांग चौकी के समीप हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता रहा। मंदिर और फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग भरने के बाद कई श्रद्धालु हाईवे के किनारे वाहन खड़े कर गए। इससे जाम लग गया। यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और दूरदराज क्षेत्रों से आ रहे श्रद्धालुओं के वाहन बुद्धा पार्क के पास डिग्री कॉलेज मार्ग पर खड़े कराने पड़े। यहां से श्रद्धालुओं को पैदल मंदिर तक जाना पड़ा। कोतवाल प्रदीप नेगी ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस कर्मियों के साथ यातायात संचालन में जुटे रहे।
वहीं, खोह नदी में भी काफी भीड़ रही। मंदिर आए श्रद्धालु व सैरसपाटे के लिए निकले लोगों की भीड़ गर्मी से राहत पाने के लिए खोह नदी में उतरी हुई थी। वहीं, हाथियों के झुंड अक्सर खोह नदी में पहुंच जाते हैं जिससे श्रद्धालुओं के लिए खतरा बढ़ जाता है। वहीं, नदी में नहाने के दौरान डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में रविवार को सिद्धबली मंदिर के निकट खोह पुल पर एसडीआरएफ की टीम तैनात रही। प्रशासन को नदी में स्नान के दौरान किसी भी संभावित हादसे और हाथियों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरतनी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा
Next: सैनिकों तक दवाइयां और राशन पहुंचाएगा गुरुकुल का स्वदेशी ड्रोन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.