Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ
  • अल्मोड़ा

मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 16.07.35_11zon

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कुल 629 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य लोगों को न्याय व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। जिला न्यायाधीश श्रीकांत पांडे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने भी विधिक सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकाधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में 200 छड़ियां, 100 श्रवण यंत्र, 25 कंबल, 50 जल शोधक, तीन महालक्ष्मी किट, 100 नोटबुक और तीन व्हीलचेयर वितरित की गईं। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण और वनाग्नि रोकथाम के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
Next: रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.