Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब और कैंचीधाम की समस्याओं पर सरकार विफल: हरीश रावत
  • अल्मोड़ा

क्वारब और कैंचीधाम की समस्याओं पर सरकार विफल: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 29/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.57.11_11zon

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि लाभ में चल रही आईएमपीसीएल को बेचने की कोशिश हजारों लोगों के रोजगार पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण इकाई को बेचने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि वह राहुल गांधी की 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा जनसभा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह है तथा जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। रावत ने कहा कि मोहान स्थित आईएमपीसीएल की स्थापना इंदिरा गांधी के कार्यकाल में बड़े उद्देश्य के साथ की गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस संस्थान के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिला है। आंवला, हरड़, बहेड़ा समेत विभिन्न औषधीय उत्पादों की आपूर्ति से लेकर अन्य गतिविधियों के जरिए स्थानीय लोगों की आजीविका इससे जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 31 मई को आईएमपीसीएल को बचाने की मांग को लेकर एक घंटे का मौन व्रत रखेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ विचार-विमर्श कर आगे के आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब क्षेत्र की समस्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम और क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। उन्होंने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। रावत ने बेतालघाट-कोटाबाग मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की आवश्यकता भी जताई। वहीं उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 4 जून को होने वाली राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यशपाल आर्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, पलायन, महिला अपराध, भ्रष्टाचार, स्कूलों के बंद होने, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संपत्तियों को कम कीमत पर बेचा या लीज पर दिया जा रहा है तथा बड़े उद्योगपतियों को संरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही जल विद्युत परियोजनाओं के संचालन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 मई
Next: खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.