Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इनाकोट में क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक, स्वास्थ्य और विद्युत समस्याओं पर उठी आवाज
  • अल्मोड़ा

इनाकोट में क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक, स्वास्थ्य और विद्युत समस्याओं पर उठी आवाज

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। इनाकोट में आयोजित क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में सफाई कर्मी की नियुक्ति, पशु चिकित्सा उप केंद्र पोखरी और चौपाता में नए अधिकारियों की तैनाती होने तक पशु चिकित्सा शिविर लगाने, जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर मुआवजा बढ़ाने तथा जर्जर विद्युत पोलों को दुरुस्त करने की मांग उठाई गई। बैठक में बसौली-ताकुला क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला के उच्चीकरण की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बावजूद अब तक उस पर अमल नहीं हो पाया है। अस्पताल में सफाई कर्मी का पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में कहा गया कि चौपाता और पोखरी स्थित पशु चिकित्सा उप केंद्र लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिससे पशुपालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तिरछे और जर्जर हो चुके विद्युत पोल दुर्घटना का खतरा बने हुए हैं। वक्ताओं ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि मुआवजा राशि बहुत कम है और उसका भुगतान भी समय पर नहीं हो पाता। बैठक में तय किया गया कि समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द ही एक शिष्टमंडल संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा। साथ ही बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नौ ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ईश्वर जोशी, पुष्पा बिष्ट, दीपा भाकुनी, उषा बिष्ट, रेनू आर्या, शीला देवी, किरन भाकुनी, दया पांडे, चंदन सिंह बिष्ट, दीप्ति भोजक, यमुना देवी, तारा तिवारी, अशोक भोज और पूजा बोरा सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संसाधन पंचायत की अध्यक्ष पूजा बिष्ट ने की, जबकि संचालन महासचिव निर्मल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किलपुरा रेंज में 26 से 30 मई तक हाथी गणना अभियान शुरू
Next: डुबकिया वार्ड में अतिक्रमण हटाने की मांग, पार्षद ने मुख्यमंत्री को सौंपी शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.