Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाघ शिकार कांड का मास्टरमाइंड आमिर हमजा कोर्ट में सरेंडर, वन विभाग करेगा रिमांड की मांग
  • हरिद्वार

बाघ शिकार कांड का मास्टरमाइंड आमिर हमजा कोर्ट में सरेंडर, वन विभाग करेगा रिमांड की मांग

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। चर्चित बाघ शिकार मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां आखिरकार सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने में सफल हो गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे रोशनाबाद स्थित कोर्ट परिसर पहुंचे आमिर हमजा को पकड़ने के लिए पहले से तैनात वन विभाग की टीम सक्रिय हुई, लेकिन वकीलों और वनकर्मियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अब वन विभाग उससे पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी में जुट गया है। श्यामपुर रेंज की सजनपुर बीट में दो बाघों की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आने के बाद से वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा था। जांच में सामने आया था कि बाघों के शव जंगल में पड़े मिले थे और उनके अंग भी काटे गए थे। मामले में अब तक आलम उर्फ फम्मी, आशिक, जुप्पी और यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी आमिर हमजा लगातार वन विभाग को चकमा दे रहा था। विभाग के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए हमजा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल की थी। पिछले तीन दिनों से वन विभाग की टीम कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही थी। सोमवार सुबह जैसे ही आरोपी कोर्ट पहुंचा और एक अधिवक्ता के चैंबर में बैठा, वनकर्मियों को इसकी सूचना मिल गई। टीम ने उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद वकीलों ने इसका विरोध किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद आरोपी ने अदालत में सरेंडर कर दिया। वन विभाग के मुताबिक बाघ शिकार कांड की साजिश आमिर हमजा ने ही रची थी। आरोप है कि उसी ने मृत भैंस पर जहर लगाने की योजना बनाई और बाघों की मौत के बाद उनके पंजे काटे। मामले में अभी तक कई अहम साक्ष्य, जिनमें धारदार हथियार और कटे हुए अंग शामिल हैं, बरामद नहीं हो सके हैं। ऐसे में वन विभाग को उम्मीद है कि रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। सोमवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वन विभाग की टीम ने वकील के चैंबर से ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन विरोध के कारण वनकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। वन विभाग जल्द ही अदालत में रिमांड अर्जी दाखिल करेगा, ताकि पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और शिकार की साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को घेरा
Next: क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत ओडला गांव में चला स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.