Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने ढोल दमाऊं के साथ हुंकार रैली निकाली और प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों ने जल्द पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि जल्द पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो तो पैनडाउन सहित कार्यबहिष्कार किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा में ओपीएस को देखकर ही वोट करेंगे। रविवार को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की ओर से ढोल दमाऊं के साथ उमा महेश्वर आश्रम के पास से होते हुए पंचपुलिया से मुख्य बाजार तक हुंकार रैली निकाली। रैली में पूरे प्रदेश से भारी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे। मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि 1 अक्तूबर 2005 के बाद उत्तराखंड में सरकार ने एनपीएस लागू किया। फिर 1 अप्रैल 2025 से जो यूपीएस लागू करने जा रही थी लेकिन पूरे देश में आंदोलन के कारण यूपीएस लागू नहीं हो पाया। हमारी सिर्फ एक मांग है कि ओपीएस दे दी जाए। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरण फर्स्वाण ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर टिकी है। सरकार के विधायक और सांसद पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं लेकिन सरकार हमारे बुढ़ापा का सहारा छीनने का काम कर रही है। राशिसं के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौहान ने कहा यदि अन्य प्रदेशों में पुरानी पेंशन लागू की जा रही है तो प्रदेश सरकार यहां लागू करने में क्यों पीछे है। उन्होंने कहा कि आगामी अक्तूबर माह में सभी कर्मचारी, शिक्षक सचिवालय घेराव कर सरकार को अपनी ताकत दिखाएंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत, प्रांतीय संयोजक लक्ष्मण सिंह सजवाण, प्रदेश महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता कप्रवाण, मंडलीय अध्यक्ष शंकर भट्ट, जयदीप रावत, राकेश रावत, माखन लाल शाह और प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने 754 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा
Next: लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर कमर तोड़ी, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.