Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
  • हरिद्वार

कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल थाना क्षेत्र में डेन्सो चौक के पास स्थित कबाड़ी के गोदाम में रविवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सिडकुल-बहादराबाद रोड स्थित डेन्सो चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिडकुल पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया। अग्निशमन कर्मियों ने पुलिस बल के सहयोग से करीब दो घंटे तक प्रयास कर आग पर बमुश्किल काबू पाया। गोदाम मांगेराम निवासी शिव विहार कॉलोनी बहादराबाद का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोदाम मालिक ने बताया कि आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है। थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घोड़ा संचालक ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
Next: गंगा स्नान और बकरीद पर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.