Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के मटकों की मांग में जोरदार उछाल
  • देहरादून

गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के मटकों की मांग में जोरदार उछाल

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। आधुनिक संसाधनों जैसे फ्रिज और वाटर कूलर के बावजूद लोग अब फिर से पारंपरिक मिट्टी के मटकों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। शुद्ध और प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी पाने के लिए इन मटकों की लोकप्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के तेवर के साथ बाजार में मिट्टी के मटकों की मांग भी तेजी से बढ़ती जा रही है। डोईवाला के प्रेमनगर बाजार क्षेत्र में कुम्हार समुदाय के घरों में इन दिनों लगातार चाक घूमते नजर आ रहे हैं। राम सिंह प्रजापति और विशाल प्रजापति के परिवार दिन-रात मटकों के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। राम सिंह प्रजापति ने बताया कि इस बार मौसम शुरू होते ही मटकों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। लोग अब फिर समझ रहे हैं कि मिट्टी के मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी होता है। पहले की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। विशाल प्रजापति ने कहा कि हमारा यह पारंपरिक काम पीढ़ियों से चला आ रहा है। पहले कुछ समय के लिए मांग कम हो गई थी, लेकिन अब फिर से लोग मिट्टी के बर्तनों की ओर लौट रहे हैं। इससे हमारी मेहनत का सही मूल्य मिल रहा है। स्थानीय बाजार में मटकों की बढ़ती बिक्री ने कुम्हार परिवारों को राहत दी है। लगातार बढ़ती मांग के चलते आने वाले दिनों में उत्पादन और बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से मटकों की मांग आने लगी है, जिससे यह पारंपरिक उद्योग फिर से गति पकड़ता दिख रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बकरीद को लेकर अल्मोड़ा, चौखुटिया और सल्ट में पीस कमेटी की बैठक
Next: झिमार में आधार सेवा केंद्र शुरू, विधायक महेश जीना ने किया उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.